626 वां कबीर साहिब भंडारा
🌺 *कबीर साहेब जी द्वारा गुरु धारण करने की अनोखी लीला* 🌺
मोक्ष मार्ग में गुरु का स्थान सबसे सर्वोच्च एवं महत्वपूर्ण होता है जैसा कि कबीर साहेब ने अपने तत्वज्ञान में बताया है की बिना गुरु के उद्धार संभव नही। इसलिए कबीर साहेब जी ने स्वामी रामानंद जी को अपने आध्यात्मिक गुरु के रूप में सबके समक्ष स्वीकार किया था।
एक समय जब स्वामी रामानन्द जी पंच गंगा घाट पर स्नान के लिए गए तब कबीर परमेश्वर घाट की सीढ़ियों पर लेट गए। ब्रह्म मुहूर्त के समय रामानंद जी कबीर साहेब को नहीं देख पाए इस कारण रामानंद जी के खड़ाऊँ की ठोकर कबीर परमेश्वर के सिर पर लगी। परमेश्वर कबीर जी रोने की लीला करने लगे तब रामानन्द जी ने उन्हें गोद मे उठाया, उठाते समय रामानंद जी के गले से कंठी माला कबीर साहेब के गले में चली गई इस प्रकार पुर्ण परमात्मा कबीर साहेब ने रामानंद जी को गुरु के रूप मे स्वीकार किया।
जब कबीर साहेब अपने लीलामय शरीर के पांच वर्ष के हो गए तब गुरु मर्यादा के पालन (तत्वज्ञान में उन्होंने प्रचार किया है कि गुरु होना आवश्यक है) के लिए उन्होंने एक लीला की। कबीर साहेब जी के समय में छूआछात चरम सीमा पर थी। आदरणीय स्वामी रामानंद जी छोटी जाति (जुलाहा आदि) के व्यक्तियों को अपने निकट भी नहीं आने देते थे। जिस कारण से गुरू-शिष्य की परंपरा बनाए रखने के लिए कबीर साहेब जी ने एक लीला करके उनका शिष्यत्व ग्रहण किया था।
कबीर साहेब जी ने संसार में गुरु और शिष्य की परंपरा बनाए रखने के लिए गुरु बनाया था। क्योंकि इस संसार में प्राणी का मोक्ष गुरु बना कर ही संभव हैं। बिना गुरु बनाएं जीव का मोक्ष संभव नहीं है। इसलिए उन्होने गुरु और शिष्य की परंपरा बनाए रखने के लिए गुरु बना कर गुरु और शिष्य का अभिनय किया। मनुष्य के जीवन में गुरु का क्या महत्व हैं। कबीर साहेब जी की वाणी है-
गुरु गोबिंद दोनो खड़े का के लागू पाय।
बलिहारी गुरु अपना जिन गोबिंद दिया मिलाए।
कबीर,गुरु बिन माला फेरते गुरु बिन देते दान।
गुरु बिन दोनों निष्फल है चाहे पूछो वेद पुराण।।
पुर्ण परमात्मा कबीर साहेब ने कहा है कि भक्ति मार्ग मे गुरु का होना अनिवार्य है गुरु भी पुर्ण होना जरूरी है बिना गुरु के द्वारा की गई भक्ति निष्फल है। आज पूरे विश्व मे संत रामपाल जी महाराज ही पूर्ण संत है जो परमेश्वर कबीर साहेब जी की शास्त्रो अनुकूल भक्ति विधि से परिचित है सभी धर्मप्रेमी जनता से निवेदन है कि उनसे नाम दीक्षा लेकर अपना कल्याण जरूर करवाये।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें हमारी वेबसाइट www.jagatgururampalji.org
#KabirPrakatDiwas
#SantRampalJiMaharaj
अधिक जानकारी के लिए "Sant Rampal Ji Maharaj" App Play Store से डाउनलोड करें और "Sant Rampal Ji Maharaj" YouTube Channel पर Videos देखें और Subscribe करें।
संत रामपाल जी महाराज जी से निःशुल्क नाम उपदेश लेने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जायें।
⬇️⬇️
https://online.jagatgururampalji.org/naam-diksha-inquiry
Download करें
पवित्र पुस्तक "कबीर परमेश्वर"
https://bit.ly/KabirParmeshwarBook